Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Tag Archives: सिरसा

राष्ट्रीय युवा अमृत महोत्सव में समाजसेवा व पौधारोपण का दिया संदेश

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )   देश में पौधारोपण करने व समाजसेवी कार्य के प्रति जागरूक करने वाले राष्ट्रीय समाजसेवी  रणजीत सिंह ने देश विश्व में आपसी शांति प्रेम सहयोग के लिए व देश हित में कुर्बान होने वाले शहीदों व  अपने माता-पिता सन्त कौर गोपाल सिंह टक्कर की स्मृति में चलाए जा रहे रंजीत ऑल इंडिया सोशल वक्र्स अवेयरनेस कैंपेन के तहत महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्नेहालय के राष्ट्रीय युवा अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश के कई राज्यों के शिविरार्थियों ने भाग लिया। आयोजन में योगदान व पौधारोपण के साथ सामजसेवा देशसेवा प्रेरक गीतों, नारों, सर्वधर्म प्रार्थना, स्वच्छता अभियान, रेडियो नगर 90.4 एफ एम के माध्यम से युवाओं को शांति, एकता, मानवता, देश, समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत पुणे में एमआईटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी व एमआईटी ए डी टी यूनिवर्सिटी व पुणे के  विद्यार्थी सहायक सीमिति होस्टल में पौधारोपण किया व इश्तिहार के माध्य्म से विश्व, देश की शांति,  मानवता के लिए देश सेवा व समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई के दादर स्थित डेकोर गुरू जी उद्यान में, यूनिवर्सिटी ऑफ  मुम्बई के लॉ डिपार्टमेंट कलीना में, फोर्ट में यूनिवर्सिटी ऑफ  मुम्बई में, भारतीय विद्या भवन कॉलेज में एन एस एस के वॉलंटियर्स के साथ पौधारोपण व समाजसेवा में योगदान के लिए प्रेरित किया। उपरोक्त स्थानों पर रणजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त स्नेहालय में स्कूल बच्चों के साथ पौधारोपण व बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया व पुणे यूनिवर्सिटी मेंपौधारोपण किया। सिरसा में भी रणजीत सिंह को लायंस क्लब इंटरनैशनल, पंजुआना यूथ क्लब, यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा द्वारा हाल ही में सम्मानित किया गया है।

Read More »

प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर कागदाना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चोपटा।।।।( सतीश बंसल )   गांव कागदाना में स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में भादवा सुदि दशवीं का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर संस्थापक लाला रतीराम मुरलीधर भोलुसरिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से विद्युत लडिय़ों व फूलों से सजाया गया। सुबह बाबा की श्रृंगार आरती हुई, जिसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बाबा के श्रद्धालुओं ने जागरण में बाबा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में आकर सच्चे मन से जो भी भक्त मुराद मांगता है, उसकी मुराद बाबा अवश्य पूरी करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुरादें पूरी होने पर बाबा की प्रतिमा पर चांदी के छत्र चढ़ाए और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कौशल्या देवी भोलुसरिया, ललित मोहन, अंजनी, आनंद, प्रमोद, कपिल भोलुसरिया, अतुल कांसरिया, अमित बंसल, शेरसिंह मोदी व मंदिर के पुजारी पंडित महाबीर शर्मा मौजूद रहे।

Read More »

संजीवनी अस्पताल में नि:शुल्क जांच शिविर 8 सितंबर को

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )  हरियाणा सरकार के कर्मचारियों व उनके आश्रितों की महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आगामी 8 सितंबर वीरवार को संजीवनी अस्पताल में लगाया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। अस्पताल के संचालक डा. अंजनी अग्रवाल ने ...

Read More »

श्याम मुरारी संस्थान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

सिरसा। ।।।( सतीश बंसल )  श्याम मुरारी नि:स्वार्थ सेवा संस्थान सिरसा द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय जेजे कॉलोनी में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुमन मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि जीवन यात्रा को सफलतापूर्वक  पूरा करने के लिए गुरु का होना और उनकी शिक्षाओं पर चलना बहुत जरूरी है तथा हमारे धार्मिक ग्रन्थों में गुरु को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। नन्हें बच्चों ने भी शिक्षकों को कार्ड और फूल भेंट कर उनका सम्मान किया। पवन रहेजा ने कविता द्वारा अध्यापकों की महिमा का गुणगान किया। राजन ग्रोवर, बलराम गर्ग, नरेश धमीजा ने भी शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों मुख्याध्यपक सुखबीर सिंह, केलनिया वरिष्ठ स्कूल के प्रिंसिपल सतीश मित्तल, राजेंद्र निराणिया, सीमा देवी, पुष्पेंद्र, संगीता, कमलेश, प्रीति, सुमन, सरोज बाला, राजेश मल्होत्रा, बंसी लाल झोरड़, दीपक खुराना तथा सेवा निवृति के पश्चात समाजसेवा में लगे सुभाष चन्द्र वर्मा और विश्व बंधु गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सुखबीर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।

Read More »

भारत विकास परिषद शाखा सिरसा ने कई स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस

सिरसा। ।।।( सतीश बंसल )  भारत विकास परिषद शाखा सिरसा द्वारा शिक्षक दिवस पर शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष संस्कार विश्व बंधु गुप्ता के निर्देशन में राजकीय प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूल एफ  ब्लॉक सिरसा में कार्यक्रम आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन के बारे में बच्चों को बताया और गुरुओं का महत्व समझाया। उसके बाद 2 शिक्षकों तथा 2 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आरकेजे श्रवण व वाणी नि:शक्तजन कल्याण केंद्र में भी 5 शिक्षकों और 2 विद्यार्थियों को उनके उल्लेखित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा स्कूलों की जरूरत के अनुसार पंखे और बल्ब देकर सहयोग किया। सायं काल में प्रांतीय महिला सह संयोजक अर्चना शर्मा और सचिव सविता बंसल के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने गौशाला में पहुंचकर गुरुओं को सम्मानित किया और गौ सेवा तथा गो आरती की, ताकि बच्चों में संस्कार आए। सभी बच्चों को बिस्कुट तथा फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गंगाधर वर्मा उपाध्यक्ष, गोकुल थेपड़ा उपाध्यक्ष, सुशील गुप्ता उपाध्यक्ष, विश्व बंधु गुप्ता, भगवानदास बंसल, एसपी ग्रोवर, भरत गोयल, रितु बंसल, मीना गोयल, साक्षी मेहता, पदमा जिंदल, दीपक जिंदल, ईशा गुंजन, चारु वान्या, गुंजन सर्राफ , चारवी, निखिल बंसल, ईशान, मोहित, शुभ, कृष्णा, भाविक, तनीश सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More »

जीआरजी स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित कर लॉयंस क्लब उमंग ने मनाया शिक्षक दिवस

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )  लायंस क्लब सिरसा उमंग द्वारा शिक्षक दिवस पर जीआरजी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के जोन चेयरमैन रवि अरोड़ा ने कहा कि शिक्षक देश व समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। घर में बच्चे को मां और स्कूल में शिक्षक अच्छे संस्कार देकर उसका भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार करने वाले शिक्षकों से हम सबको प्रेरणा लेकर कुछ अलग करना चाहिए। क्लब के प्रधान अंकित अरोड़ा ने कहा कि लॉयन्स क्लब सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण है और क्लब का सदैव ये प्रयास रहा है कि समाजहित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया हैं। इस दौरान शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन प्रदीप मेहता, प्रधान अंकित अरोड़ा, सचिव प्रदीप मक्कड़, कोषाध्यक्ष संदीप मेहता भी मौजूद थे।

Read More »

-केंद्र सरकार को अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए – बजरंग गर्ग -महाराजा अग्रसेन जी ने गरीबों को ऊंचा उठाते हुए समाजवाद को बढ़ावा दिया – बजरंग गर्ग -अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा में लगा हुआ है – बजरंग गर्ग

सिरसा।।।।( सतीश बंसल )  अग्रवाल समाज की एक मीटिंग निजी होटल में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी त्याग की मूर्ति थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों की सेवा में लगा दिया। उन्होंने गरीबों को ऊंचा उठाते हुए समाजवाद को बढ़ावा दिया, जिन्हें युगो युगो तक याद किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिसार, अग्रोहा, सिरसा रेल लाइन 93 किलोमीटर बिछाने की जो घोषणा की है जिसका सरकार को जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहिए। अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की धर्म नगरी है केंद्र सरकार को अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए और अग्रोहा में जो महाराजा अग्रसेन जी का महल जो टीले के रूप में बदल चुका है उसकी खुदाई का काम भी सरकार को तुरंत करना चाहिए। टीले की खुदाई में जो भी महाराजा अग्रसेन जी यादगार सामग्री निकलेगी उस सामग्री को अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन म्यूजियम में रखा जाएगा। ताकि देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों लोग महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा राष्ट्र व जनता की सेवा में अपना योगदान दे सकें। जबकि अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा में लगा हुआ है। बजरंग गर्ग ने कहां की अग्रोहा धाम में 9 अक्टूबर 2022 को विशाल वार्षिक मेला लगेगा। जिसमें देश के कोने कोने से भारी संख्या में लोग परिवार सहित भाग लेंगे। मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर अग्रवाल सभा प्रधान गोरव गोयल, नवीन केडिया, अंजनी कनोडिया, हरियाणा कॉटन एसोसिएशन प्रधान सुशील मित्तल, अनिल गनेरीवाला, अनिल सर्राफ, हीरालाल शर्मा, आनंद बियानी, अश्विनी बंसल, अमित कुमार बंसल, अरविंद्र रातुसरिया, अशोक बंसल, गोपाल सर्राफ, कमल सिंगला, अग्रोहा धाम सचिव निरंजन गोयल, रजनीरा बंसल, मेहरा सिंगला, राजीव गुप्ता, प्रकाश भोलूसरिया, सुरेन्द्र कुमार, अतुल गोयल, जगदीश राय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read More »

खंड नाथूसरी चौपटा के पंचायती राज आम चुनाव में बीसी(ए) के लिए 12 सितंबर को किए जाएंगे पद आरक्षित : एसडीएम जयवीर यादव

सिरसा, 05 सितंबर। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जयवीर यादव ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 5 व 6 (1) (2) के प्रावधान अनुसार हरियाणा पंचायती राज (संसोधन) अध्यादेश 2022 के नोटिफिकेशन के अध्यादेश अनुसार बीसी(ए) श्रेणी के लिए खंड नाथूसरी चौपटा की समस्त ग्राम पंचायत के ...

Read More »

पंजीकृत एसोसिएशन व संस्थाओं को ऑडिट करवाना करवाना होगा चुनाव

सिरसा, 05 सितंबर।।।।।( सतीश बंसल ) हरियाणा पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत प्राइवेट/सरकारी शिक्षण संस्थान, गौशाला, खेल संघ, रिहायशी कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन व अन्य सभी प्रकार की पंजीकृत संस्थाओं को ऑडिट करवाकर चुनाव करवाना होगा। ऐसा न करने वाली संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ...

Read More »

राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षक का अहम योगदान : उपायुक्त पार्थ गुप्ता – शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, उपायुक्त ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की

सिरसा, 05 सितंबर।।।।।( सतीश बंसल ) उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा एवं शिक्षक का बहुत बड़ा महत्व है। शिक्षक के ज्ञान से ही शिष्य के चरित्र एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। शिष्य को सही दिशा व मार्गदर्शन भी शिक्षक से ही मिलता है, जो ...

Read More »