Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भगवान परशुराम जयंती पर बेवीराम से निकली भव्य शोभा यात्रा

प्रयागराज। शस्त्र और शास्त्र के धनी भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में मानें जाने वाले परशुराम जी का अवतरण दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व पंडित अतुल द्विवेदी ने किया।

बेवीराम से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली जो सराय अकिल पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और पूरे रास्ते नाचते-गाते रहे। शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्वागत किया गया।

इस मौके पर अतुल द्विवेदी ने कहा कि परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमें मानवता की सेवा करनी चाहिए। भगवान परशुराम ने सदैव अन्याय का विरोध किया और समाज में फैली सामाजिक बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। हमें उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए।

धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम सामाजिक समानता, मानव कल्याण के प्रबल पक्षधर थे। भगवान परशुराम ने अन्याय के विरूद्ध शस्त्र उठाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव समाज को अन्याय का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। श्री पाण्डेय ने सभी से भगवान परशुराम के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पिण्टु द्धिवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी जाति विशेष के भगवान ना होकर सर्व समाज के भगवान हैं।

श्री प्रकाश शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों का जीवन में अनुसरण करने से हर मुकाम व सफलता हासिल की जा सकती है। आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प करना चाहिए।

इस दौरान पंकज मिश्रा, राकेश पाण्डेय, विपिन तिवारी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।