Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

-आइडियल कॉलेज में लगा मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप

लखनऊ। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शनिवार को आइडियल ऐलीमेंट्री इंटर कॉलेज की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। अर्जुनगंज स्थित स्कूल की कक्षाओं में लगाए गए कैंप में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।

कैंप में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक सैकड़ों बच्चों की शारीरिक जांच कर डॉक्टरों द्वारा दवाइयां लिखी गई। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनको खान-पान, शारीरिक व्यायाम व सुबह उठने के फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

चिकित्सक डॉ. ए.के. सोनी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद वर्मा ने बच्चों का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि स्वच्छता रखने से शरीर में बीमारी होने का खतरा कम रहता है। लोगों में अधिकतर बीमारी गंदगी के चलते होती है।

इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से स्वास्थ्य विषय पर सवाल पूछे गये। सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कैंप में योगदान करने वाले डॉक्टरों का आभार जताया।

इस दौरान स्कूल की टीचर्स एवं बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।