Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत विकास परिषद शाखा सिरसा ने कई स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस

सिरसा। ।।( सतीश बंसल )  भारत विकास परिषद शाखा सिरसा द्वारा शिक्षक दिवस पर शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष संस्कार विश्व बंधु गुप्ता के निर्देशन में राजकीय प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूल एफ  ब्लॉक सिरसा में कार्यक्रम आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन के बारे में बच्चों को बताया और गुरुओं का महत्व समझाया। उसके बाद 2 शिक्षकों तथा 2 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आरकेजे श्रवण व वाणी नि:शक्तजन कल्याण केंद्र में भी 5 शिक्षकों और 2 विद्यार्थियों को उनके उल्लेखित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा स्कूलों की जरूरत के अनुसार पंखे और बल्ब देकर सहयोग किया।

सायं काल में प्रांतीय महिला सह संयोजक अर्चना शर्मा और सचिव सविता बंसल के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने गौशाला में पहुंचकर गुरुओं को सम्मानित किया और गौ सेवा तथा गो आरती की, ताकि बच्चों में संस्कार आए। सभी बच्चों को बिस्कुट तथा फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गंगाधर वर्मा उपाध्यक्ष, गोकुल थेपड़ा उपाध्यक्ष, सुशील गुप्ता उपाध्यक्ष, विश्व बंधु गुप्ता, भगवानदास बंसल, एसपी ग्रोवर, भरत गोयल, रितु बंसल, मीना गोयल, साक्षी मेहता, पदमा जिंदल, दीपक जिंदल, ईशा गुंजन, चारु वान्या, गुंजन सर्राफ , चारवी, निखिल बंसल, ईशान, मोहित, शुभ, कृष्णा, भाविक, तनीश सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।