Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संस्कार योग केंद्र ने किया शिक्षकों को सम्मानित

चोपटा। ।।( सतीश बंसल )  शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार योग केंद्र कागदाना की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कागदाना में नवनियुक्त शिक्षकों का संस्कार योग केंद्र की तरफ  से स्कूल प्रांगण में पधारने पर स्वागत किया। सभी शिक्षकों को संस्कार योग केंद्र की तरफ  से सम्मानित भी किया गया। हरजीराम योगी ने कहा कि सभी अध्यापक सौहार्दपूर्व व्यवहार करते हुए अच्छी शिक्षा देंगे और बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर के अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करेंगे।

हरजी राम ने कहा कि समझदारी और समय दोनों कभी भी एक साथ नहीं चलते, जिस दिन समय होगा, उस दिन समझदारी नहीं होगी और जिस दिन समझदारी आएगी, उस दिन समय निकल चुका होगा। जब दोनों एक साथ होंगे, उस दिन हम अपने लक्ष्य में कामयाब हो जाएंगे। हरजी राम ने कहा कि ये दोनों चीजें शिक्षक ही आपको दे सकता है। स्कूल स्टाफ  ने संस्कार योग केंद्र का कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।