Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्याम मुरारी संस्थान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

सिरसा। ।।( सतीश बंसल )  श्याम मुरारी नि:स्वार्थ सेवा संस्थान सिरसा द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय जेजे कॉलोनी में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुमन मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि जीवन यात्रा को सफलतापूर्वक  पूरा करने के लिए गुरु का होना और उनकी शिक्षाओं पर चलना बहुत जरूरी है तथा हमारे धार्मिक ग्रन्थों में गुरु को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। नन्हें बच्चों ने भी शिक्षकों को कार्ड और फूल भेंट कर उनका सम्मान किया। पवन रहेजा ने कविता द्वारा अध्यापकों की महिमा का गुणगान किया। राजन ग्रोवर, बलराम गर्ग, नरेश धमीजा ने भी शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों मुख्याध्यपक सुखबीर सिंह, केलनिया वरिष्ठ स्कूल के प्रिंसिपल सतीश मित्तल, राजेंद्र निराणिया, सीमा देवी, पुष्पेंद्र, संगीता, कमलेश, प्रीति, सुमन, सरोज बाला, राजेश मल्होत्रा, बंसी लाल झोरड़, दीपक खुराना तथा सेवा निवृति के पश्चात समाजसेवा में लगे सुभाष चन्द्र वर्मा और विश्व बंधु गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सुखबीर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।