Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर कागदाना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चोपटा।।।( सतीश बंसल )   गांव कागदाना में स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में भादवा सुदि दशवीं का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर संस्थापक लाला रतीराम मुरलीधर भोलुसरिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से विद्युत लडिय़ों व फूलों से सजाया गया। सुबह बाबा की श्रृंगार आरती हुई, जिसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बाबा के श्रद्धालुओं ने जागरण में बाबा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में आकर सच्चे मन से जो भी भक्त मुराद मांगता है, उसकी मुराद बाबा अवश्य पूरी करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुरादें पूरी होने पर बाबा की प्रतिमा पर चांदी के छत्र चढ़ाए और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कौशल्या देवी भोलुसरिया, ललित मोहन, अंजनी, आनंद, प्रमोद, कपिल भोलुसरिया, अतुल कांसरिया, अमित बंसल, शेरसिंह मोदी व मंदिर के पुजारी पंडित महाबीर शर्मा मौजूद रहे।