Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करवा चौथ पर ट्राय करें ये न्यू लुक, आपके पति आपसे नजर नहीं हटा पाएंगे

 

 

करवा चौथ आने वाला है। महिलाओं के लिए ये दिन बहुत खास होता है। महिलाएं इस दिन अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन महिलाएं सुबह से ही सोलह श्रृंगार कर सज-धज कर रहती हैं।

ये व्रत चांद की पूजा कर पूरा होता है और महिलाएं इस दिन खुद चांद बनकर धरती पर विराजमान होती है क्योंकि वो खुद चांद की तरह तैयार होती हैं। हर बार महिलाएं करवाचौथ पर अपनी शादी की साड़ियां या फिर लंहगे पहन लेती हैं पर आज हम आपको बताएंगे कि इस करवा चौथ पर ऐसा क्या पहने जिससे आपके पति की नजरें आप के ऊपर टिकी रह जाएं

इस बार आप भारी भरकम लहंगे पहनने की बजाए हल्के लहंगे पहनेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। इससे एक तो कम्फरटेबल होंगे दूसरा ये एक यूनिक लुक में शामिल होगा. और एक बात का ध्यान रखें कि ये लुक आप रात के समय अपनाएं। दिन में आप अगर सूट पहनेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।

सूट

सूट का कलर अगर रेड या कोई भी डार्क शेड का हो तो ज्यादा बेहतर है क्योंकि रेड कलर शुभ माना जाता है और दिखने में भी ये कलर काफी अच्छा लगता है. सूट में आप फ्लोरल प्रिंट ट्राय करेंगे तो ज्यादा बेस्ट रहेगा. अलग-अलग रंग का कुर्ता, पैजामा और दुपट्टा आपको बेहतरीन लुक देगा

बॉटमवियर में प्लाजो और हाफ स्लीव्स कुर्ता के साथ नेट का दुपट्टा लें ज्यादा अच्छा लुक रहेगा। इसके साथ ब्राइट मेकअप करें। लाल और न्यूड लिपस्टिक शेड इस्तेमाल करें

 

प्लाजो और कुर्ता

अगर आप प्लाजो और कुर्ता पहनना चाहती हैं तो आप प्लाजो की जगह चूड़िदार पजामी अम्बेरला बाजू वाली ड्रेस पहन कर एक अलग लुक को जन्म दें सकती है़ं। इसके साथ का बनारसी दुपट्टा पहनें। ये लुक सबसे नया और अलग दिखेगा।

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी का फैशन ऐसा है जो कभी आउट नहीं हुआ। इस साड़ी को पुरानी से पुरानी एक्ट्रेस ने पहनकर अपनी खूबसूरतू को निखारा है। अगर आप कुछ नया नही खरीदना चाहती तो आप बनारसी साड़ी पहन सकती हैं पर इसके साथ अपने लुक पर ज्यादा ध्यान देना है साड़ी पुरानी हो पर लुक नया होना चाहिए।

साड़ी के लुक के साथ आप अपने बालों को खुला रखें। हाथों में बहुत ज्यादा चूड़ियां पहनने की बजाए। गोल्डलुक में कंगन पहने। इससे ये लुक निखर कर आएगा। इस लुक के साथ बड़े झुमके मैच करें और न्यूड मेकअप, रेड लिपस्टिक और बिंदी का इस्तेमाल करें।

सिपंल साड़ी

अगर आपको ज्यादा सजना सवरना पसंद नहीं है तो आप सिपंल साड़ी के साथ हैवी लुक वाले ब्लाउज पहन सकती हैं। इससे आप एक अलग अंदाज में दिखेंगी

विशेष


साड़ी के साथ न्यूड मेकअप करें
लहंगे के साथ हैवी मेकअप करें
हल्के लहंगे के साथ मेकअप हैवी करें पर ज्वैलरी हल्की पहने
सूट के साथ चूड़िया जरुर पहने
रेड पलाजो के साथ चूड़ा पहन सकते हैं
रेड कलर का ड्रेस ज्यादा प्रेफेर करें