Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने रोमानिया को दिलाई टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत

टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे नया फॉरमेट है। जिसके फैंस काफी दीवाने है। साल 2007 में टी-20 विश्वकप का पहला वर्ल्डकप खेला गया था। इस वर्ल्डकप में विजेता थी भारतीय टीम। तब से भारतीय फैंस भी टी-20 क्रिकेट के दीवाने है। आज भारत में टी-20 का सबसे प्रचलित टूर्नामेंट खेला जाता है। इस टूर्नामेंट में विश्व भर के खिलाड़ी दिखाई पड़ते है।

Pic credit : getty images

आईपीएल के नाम से मशहूर यह टी-20 टूर्नामेंट सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रचलित है। इसी टी-20 के एक मुकाबले में रोमानिया ने इतिहास रच दिया है। हालही आपने रोमानिया के एक गेंदबाज के बोलिंग एक्शन को सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते देखा होगा। अब रोमानिया की टीम ने ही टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

कॉन्टिनेंटल क्रिकेट कप में तुर्की को 173 रनों से हरा टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक कि सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। रोमानिया से पहले 2007 में 172 रनों से केन्या को श्रीलंका ने हरा यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन रोमानिया की इस जीत में भारत के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने एहम भूमिका निभाई। तमिलनाडु के शिवकुमार पेरियालवार ने 105* रनों की पारी खेल रोमानिया को इस रिकॉर्ड का नया चेहरा बनाया।