Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वेस्टइंडीज के खिलाफ पुजारा का फ्लॉप शो जारी

शुक्रवार यानी 30 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीत गेंदबाजी का निर्णय लिया है। आपको बता दे कि अगर भारत यह मुकाबला जीतती है तो टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में वह 120 अंक प्राप्त कर लेगी। अभी 60 अंको के साथ भारतीय टीम ही टॉप पर मौजूद है।

पहले दिन लंच तक भारत 72/2 रन बना चुकी है। मयंक अग्रवाल और विराट कोहली मैदान पर मौजूद है। पुजारा एक बार फिर वेस्टइंडीज में फ्लॉप हो गए। अब पुजारा के पास इस श्रृंखला में अपनी लय पाने का मात्र एक मौका बचा है। प्रैक्टिस मैच के दौरान पुजारा ने सेंचुरी लगाई थी। जिसके बाद अब तक तीन पारियों में पुजारा 10 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए है।

के एल राहुल 13 रनों के निजी स्कोर पर वेस्टइंडीज कप्तान होल्डर के शिकार हो गए। इस समय टीम इंडिया का स्कोर था 32 रन।इसके बाद जल्द ही पुजारा भी पवेलियन लौट गए। पुजारा ने 6 रन बनाए। भारतीय पारी की जिम्मेदारी अब कप्तान विराट और मयंक के कंधों पर है। विश्वकप 2019 के दौरान भी मयंक अग्रवाल को वर्ल्डकप स्क्वाड में बाद में बुलाया गया था। ऐसे में मयंक के पास इन मौकों पर कुछ अच्छा खेल दिखाना जरूरी है।