Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोहली और अश्विन ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को दी बधाई

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं।

कोहली ने कहा, “हारना और जीतना अपनी जगह है लेकिन जो बात सबसे अहम है वो ये कि आपने इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”

कोहली ने ट्वीट किया, “टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं के साथ साथ इन खेलों में देश की ओर से हिस्सा लेने वाले हमारे सभी एथलीटों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि आपने इन खेलों में देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है हमें आप सभी पर गर्व है। साथ ही मैं आपको भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं।जय हिंद।”

वहीं, अश्विन ने ट्वीट किया,”टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीत देश का नाम रोशन करने वाले सभी एथलीट को बधाई। साथ ही इन खेलों में शामिल अन्य सभी एथलीट को शुभकामनाएं, जिन्होंने जी जान से इन खेलों में हिस्सा लिया। हमें आप सब पर गर्व है।”

बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल सात पदक जीते, जिनमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल है। ये भारत का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने 2012 लंदन ओलंपिक में 6 पदक हासिल किया था।