Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कपिल देव ने 28 साल पहले 30 जुलाई को किया था यह कारनामा

कुल 10 साल बाद भारत इंग्लैंड के जमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीत का स्वाद चखने की लड़ाई को तैयार हैं। अभ्यास मुकाबले में कई बल्लेबाजों ने अपने बल्लों से रन मारे, वहीं गेंदबाजों ने भी इस अभ्यास मुकाबले का पूरा फायदा उठाया। कुल पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला होनी हैं। यह श्रृंखला 1 अगस्त से इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जाएंगी।

pic credit: cricet addictor

2007 के बाद भारत अब तक एक भी टेस्ट श्रृंखला इंग्लैंड की जमीं पर जीत नहीं पाया हैं। 2011 में उसे शर्मनाक 4-0 की हार मिली थी। वहीं दूजी और 2014 में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस समय भारत विश्व की नंबर 1 टेस्ट टीम हैं और उसके पास जीत का अच्छा अवसर हैं।

 

Kapil Dev batting for India on the fourth day of the 1st Test Match between England and India at Lord’s Cricket Ground in London, 30th July 1990. Kapil Dev scored 77 not out to save the follow on. England won by 247 runs. (Photo by David Munden/Popperfoto/Getty Images)

आज के दिन लॉर्ड्स में टेस्ट मुकाबले के दौरान कपिल देव ने किया था कुछ ऐसा आज से ठीक 28 साल पहले यानी 30 जुलाई 1990 में भारत इंग्लैंड दौरे पर था। टेस्ट श्रृंखला चल रही थी और भारतीय टीम की हालत बड़ी बुरी थी। मैदान पर स्ट्राइक पर थे भारत के पूर्व विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव।

 

pic credit : getty images

 

भारत को इस टेस्ट मुकाबले में फॉलो ऑन से बचने के लिए चाहिए थे 24 रन और मैदान पर भारतीय टीम की आखिरी जोड़ी मौजूद थी। जिस तरह की घातक गेंदबाजी उस दौर में इंग्लैंड के गेंदबाज कर रहे थे, सबको ऐसा ही लग रहा था की भारत को फॉलो ऑन खेलना पड़ेगा। ओवर लेकर आए इंग्लैंड के गेंदबाज हेमिंग्स। कपिल देव ने एक के बाद एक लगातार चार छक्के मार भारत को फॉलो ऑन से बचा लिया। दिलचस्प बात यह हैं कि यह चारों छक्के कपिल ने गेंदबाज के सर के ऊपर से विकेट की सीध में मारे थे उस दौर में भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण हरफनमौला खिलाड़ी थे कपिल देव।