Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आर्टिकल 370 को ले गंभीर ने अफरीदी की बजाई बैंड , पाकिस्तान भी सदमे में

क्रिकेट मैदान पर अफरीदी और गंभीर की नोंक झोंक तो आप शायद भूल गए होंगे। लेकिन मैदान के बाहर गंभीर ने उसी लम्हें को याद दिला दिया है। दरअसल आर्टिकल 370 पर आमने सामने गंभीर और अफरीदी की तकरार हो गई है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकटेर शाहिद अफरीदी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। अफरीदी के बयान के बाद बीजेपी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उनपर पलटवार किया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अफरीदी पर हमला करते हुए गौतम गंभीर ने लिखा, ”आप यह भूल गए कि मानवता विरोधी अपराध भारत में नहीं पीओके में होता है। चिंता मत करो ‘बेटा’ जल्द ही हम वहां भी सब ठीक कर देंगे। ”

Image result for gautam gambhir
Pic credit: Hindustan times

जम्मू कश्मीर पर हुए फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार जो हम सभी को है।

Pic credit: google

अफरीदी ने ट्वीट कर कहा, ”यूएन के नियमों के तहत कश्मीरियों को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए. कश्मीर में यह सब क्यों हो रहा है? डोनाल्ड ट्रंप को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए। “