Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

8 सितम्बर को हरियाणा से मेक इंडिया नम्बर वन का मंत्र देंगे अरविन्द केजरीवाल : विरेन्द्र कुमार

सिरसा 5 सितम्बर ।।।( सतीश बंसल )  – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री स.
भगवन्त मान की आदमपुर में 8 सितम्बर को होने वाली तिरंगा यात्रा व विशाल रैली में सिरसा विधानसभा से बड़ी
संख्या में हाजिरी सुनिश्चित करवाने के लिए आज कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य
विरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ नेता हंसराज सामा, पवन गोयल, विजय मोंगा, हरबंस लाल, सिकन्दर खट्टर, मनजीत
सिंह, बलराज, जसप्रीत कौर, विक्रम, राजन हिंदुस्तानी, मक्खन सलारपुर, दिनेश, रवि, सुजल अनेजा सहित अन्य
कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद् सदस्य विरेन्द्र कुामर ने सिरसा विधानसभा से आदमपुर में
8 सितम्बर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में हाजिरी लगाने के लिए डयूटियां लगाते हुए कहा कि
अरविंद केजरीवाल और भगवन्त मान युवाओं को देश को नम्बर वन बनाने का मंत्र देंगे तथा युवाओं के साथ
संवाद स्थापित करेंगे। हरियाणा की धरती से मेक इंडिया नम्बर वन की शुरुआत की जा रही है जिसके तहत 130
करोड़ से ज्यादा देशवासियो को जोडऩे का काम किया जाएगा। मेक इंडिया नम्बर-वन से कैसे देश को नम्बर-वन
बनाया जाएगा, देश में सब संसाधन, युवाओं में टैलेंट, अपार ऊर्जा सहित सभी चीजें होने के बावजूद देश पीछे क्यों
है, केजरीवाल और भगवन्त मान इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तिरंगा यात्रा के बाद विशाल रैली को सम्बोधित किया
जाएगा।