हम आपको बता दें पनीर की केवल सब्जी ही नहीं बनाई जाती बल्कि यह सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। दूध में पाए जाने वाले समस्त पोषक तत्व इसमें पाए जाते हैं।
यह कई तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पनीर खाने से हमारे दांतों की सेहत बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा यह हड्डियों की मजबूती में, तनाव कम करने में, पाचन शक्ति बढ़ाने सहित कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी फायदों से भरपूर होता है।
यह है इसके फायदे
जानकारी के अनुसार पनीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। पनीर में विटामिन ए, फास्फोरस और जिंक पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन बी भी पाया जाता है जो शरीर को कैल्शियम प्रदान करता है। खासतौर से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूत करने में यह काफी मददगार होता है।
गठिया रोग में भी है फायदेमंद
इसी के साथ कैल्शियम की कमी की वजह से ही गठिया रोग होता है। पनीर इस रोग से पीड़ितों के लिए सबसे अच्छा उपाय है। दांतो को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। पनीर में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
पनीर में दांतों को नुकसान पहुंचाने वाला लैक्टोस बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा पनीर सेल्विया के प्रवाह को बढ़ाता है और दांतों से एसिड और शर्करा को साफ करता है।