Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Zomato की बड़ी कार्रवाई, एक झटके में 540 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो के सैकड़ों कर्मचारियों पर भारी गाज गिरी है। दरअसल कंपने अपने 540 कर्मचारियों को एक झटके में बाहर कर दिया है। यह संख्या कंपनी के कर्मचारियों की संख्या का कुल 10 प्रतिशत है। गौरतलब हो कि अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने 60 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

इस मामले की जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा हैकि छंटनी की प्रक्रिया दो से चार महीनों के बीच ऑटोमैटिकली होती है। जोमैटो का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से वो अपने उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने में टेक्निकली महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। जिसते तहत कंपनी ने इतने बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। साथ ही सेवाओं में भी नाटकीय सुधार किया जा रहा है।

जोमैटो ने कहा है कि वह बहुत जल्द ही एक जॉब मेला लगा सकते हैं। जिसके जरिए कंपनी कर्मचारियों की इस छंटनी को भरेगी। साथ ही कर्मचारियों की इंश्योरेंस मदद को भी जनवरी 2020 तक बढ़ा सकेंगे। कर्मचारियों की इस छंटनी को लेकर ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म ने कहा है कि यह लागत को कम करने का प्रयास नहीं है। इस साल कंपनी ने लगभग 1200 लोगों को काम पर रखा है। जबकि केवल 400 लोगों को ही हटाया गया है।