Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्टाफ की कमी को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, सौपा ज्ञापन चेतावनी, जल्द समाधान न होने पर जिलेभर से ग्रामीणों के साथ डीसी कार्यालय में होगा प्रदर्शन

सिरसा। ।।।( सतीश बंसल ) सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर तबादला नीति अध्यापकों के साथ-साथ विद्यार्थियों व अभिभावकों के भी गले की फांस बन गई है। इसी कड़ी में गांव मल्लेकां में ग्रामीणों व किसान कमेटी के पदाधिकारियों ने मिलकर स्टाफ की कमी को लेकर स्कूल गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश बब्बर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। धरना दे रहे ग्रामीणों गुरी सेखों, जोरा बराड़, सतङ्क्षवद्र बाजवा, गुरलाल सेखों, मंतू सेखों, जयदीप बराड़, रमन बराड़, गुरसाहिब बराड़ ने बताया कि गांव का सीनियर सैकेंडरी स्कूल सुंदरीकरण में जहां प्रथम आया है, वहीं स्कूल में स्टाफ का पहले से ही टोटा है। स्कूल में गणित, अंग्रेजी व साइंस के टीचर पहले से ही नहीं है और अब विभाग ने पोस्टें कैप्ट कर समस्या को और बढ़ा दिया है।                                                                                                                                                      पोस्टें ब्लॉक करने के कारण अध्यापक यह स्टेशन भर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने सरकार व विभाग से मांग की कि ब्लॉक की गई सभी पोस्टें फिर से खोली जाएं, ताकि स्कूल में सभी विषयों के अध्यापक आ सकें और विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके। गुरी सेखों ने बताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीकेई द्वारा ग्रामीणों को साथ लेकर डीसी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग व प्रशासन की होगी।

ंसिरसा, 31 अगस्त