Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जल्द शामिल करे डाइट में ये बीज, सेहत की कई प्रॉब्लम रहेगी दूर…

हर कोई अच्छे, हैल्दी और स्वस्थ जीवन की ख्वाहिश रखता है। स्वस्थ रहने के लिए आप कई फल और सब्जियों का सेवन भी करते हैं। अक्सर लोग घरों में फल और सब्जियों में मौजूद बीज निकालकर फेंक देते हैं.

क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए कितने फायदेमंद है। आज हम आपको बेकार समझें जाने वाले ऐसे ही कुछ बीजों के बारे में जानेंगे जिनका कई मिठाईयों में इस्तेमाल भी किया जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर ये बीजों आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ छोटी-बड़ी बीमारी को दूर भी करते हैं। इन बीज को अपनी डाइट में शामिल करके आप शरीर के कई रोगों से कोसो दूर रह सकते हैं।

कद्दू के बीज

विटामिन-बी और फॉलिक एसिड से भरपूर कद्दू के बीजों का सेवन मूड को बेहतर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह डायबिटीक मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। आप इसे रोस्ट करके अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कटहल के बीज

कटहल की सब्जी खाना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन इसके बीजों को आप बेकार समझ कर फैंक देते हैं। मगर जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनके लिए कटहल के बीज किसी वरदान से कम नहीं हैं। कटहल के बीजों को रात में भिगोकर सुबह खाने से इससे भूख बढ़ती है।

तरबूज के बीज

वजन कम करने के लिए तरबूज के बीज सबसे बेस्ट माने जाते है। इसके लिए आप इन बीजों को छिलकर दूध या पानी के साथ इसका सेवन करते हैं। इसके अलावा आप इसे रोस्ट करके भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।