Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीच सड़क ‘खाकी’ को वापस लौटानी पड़ गई रिश्वत, देखें ​वीडियो

 

चंडीगढ़। यातायात नियमों के पालन पर जोर देने के बजाय ट्रैफिक पुलिस अवैध वसूली पर ज्यादा जोर दे रही है। चंडीगढ़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए होमगार्ड जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि महकमे के सिपाही तक मामला पहुंचने परवसूली गई रकम वापस करनी पड़ी।

चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली को लेकर आज हंगामा मच गया। मौके पर कैमरा पहुंच गया तो पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो आपने शायद पहले नहीं देखा होगा। चालान का डर दिखाकर होमगार्ड जवान ने कुछ लोगों से पैसे वसूले लेकिन वहीं पर तैनात ट्राफिक पुलिस के सिपाही तक बात पहुंची तो मामला उल्टा पड़ गया, कार्रवाई के डर से सिपाही ने पहले तो होमगार्ड जवान को जमकर लताड़ा फिर पैसे भी वापस करवाए।