Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेटी जीवा के संग पूल में मस्ती करते नज़र आया पापा धोनी और हार्दिक, सुपर क्यूट तस्वीरें देखी क्या

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. फैन्स को बड़े दिनों बाद धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नज़र आई हैं. तीन तस्वीरों को जीवा सिंह धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. 

उल्लेखनीय है कि, बेटी के अकाउंट को पिता एमएस धोनी और मम्मी साक्षी संभालते हैं.  जीवा के 1.4 मिलियन फॉलोअर हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी बेटी जीवा और भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के साथ स्वीमिंग पूल में एन्जॉय कर रहे हैं. 

View this post on Instagram

Baby shark !!!

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धोनी जीवा को स्विमिंग करवा रहे हैं और हार्दिक पंड्या भी स्वीमिंग पूल में मस्ती कर रहे हैं. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘बेबी शार्क’. बता दें, साक्षी धोनी इटली में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं और ऐसे समय में धोनी अपनी बेटी के साथ टाइम बिता रहे हैं.

आपको बता दें कि, धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से दूर हैं. इंडियन आर्मी से जुड़ने के बाद उन्होंने कुछ एड शूट किए और अब वह अपनी बेटी के साथ समय बिता रहे हैं. अभी तक उन्होंने बोर्ड को नहीं बताया है कि वह मैदान पर फिर कब लौटेंगे.