Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मैरीकॉम पद्म विभूषण और पीवी सिंधु पद्मश्री के लिए नामित

 

 

 

नई दिल्ली। छह बार की महिला चैम्पियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जबकि रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को पद्मश्री के लिए नामित किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों के अलावा महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ीर मनिका बत्रा, महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर और पर्वतारोही जुड़वां बहनें ताशी और नुंग्शी मलिक को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। सिफारिशों को गृह मंत्रालय में पद्म पुरस्कार समिति को भेजा गया है। पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाएगी।

बता दें कि मैरी कॉम को 2013 में पद्म भूषण और 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। यदि 36 साल की मैरीकॉम पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित होती हैं तो वह शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद (2007), सचिन तेंदुलकर (2008)और पर्वतारोही एडमंड हिलेरी (2008) के बाद यह सम्मान पाने वाली चौथी खिलाड़ी बन जाएंगी। सर एडमंड हिलेरी को 2008 में मरणोपरांत यह पुरस्कार मिला था।