Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किशोरी को अगवा कर दोस्त के घर में किया दुष्कर्म

 

मुंबई। पालघर जिले के वसई पूर्व के गोखिवरे इलाके से 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गोखिवरे निवासी 13 वर्षीय किशोरी का अगस्त 2019 को दोपहर उसके परिचित युवक ने गोखिवरे नाका से अपहरण कर नालासोपारा पूर्व अपने दोस्त के घर ले गया। जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को बतायेगी तो जान से मार दूंगा। डर की वजह से लड़की ने यह बात किसी को नहीं बताई। गुरुवार को पीड़ित ने वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस धारा 376,506, पोक्सो 4,6,8 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।