Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प‍िता ने 13 साल की सौतेली बेटी से क‍िया दुष्‍कर्म

 

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी के टिकरापारा थानांतर्गत नाबालिग से उसके ही सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थानांतर्गत 13 वर्षीय नाबालिग ने गुरुवार को उसके सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने शिकायत में कहा है कि घर में अकेला पाकर दुष्कर्म के बाद आरोपी पिता ने जान से मारने की धमकी दी। देर शाम को पीड़िता की मां घर पहुंची तो उसने पूरी जानकारी दी। इसके बाद मां व अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।