Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देवर ने विधवा भाभी से एक साल तक किया दुष्कर्म

 

अलीगढ़। अलीगढ़ थाना कोतवाली इलाके में मदद के नाम पर सगे देवर द्वारा अपनी विधवा भाभी से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरो​पित ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की दो साल पहले ट्रेन दुर्घटना में मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि वह दुर्घटना नहीं थी, देवर संजीव गौतम ने ही उसके पति की हत्या की थी। पति की मौत के बाद मदद के नाम पर वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला जब दुष्कर्म का विरोध करती थी तो देवर उसके सात वर्षीय बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।

महिला का आरोप है कि देवर बच्चों की देखरेख और मदद के बहाने घर पर आता था। महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी।

सीओ प्रथम विशाल पांडे का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी।