Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिमाग को करना है तेज और रहना हैं डिप्रेशन से दूर, तो रोजाना खाएं ये चीज

आधुनिक लाइफ स्टाइल के चलते आजकल लोग डिप्रेशन की चपेट में जल्दी आ जाते है। डिप्रेशन होना एक आम बात हो गई है, लेकिन डिप्रेशन हमारे शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। डिप्रेशन को लेकर अमेरिका में एक रिसर्च हुआ है। इस रिसर्च में बता चला है कि डिप्रेशन से शिकार लोगों के लिए अखरोट बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं अखरोट डिप्रेशन के शिकार लोगों के लिए किस तरह फायदेमंद है।

न्यूट्रेंट जर्नल में इस रिसर्च को प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि अखरोट खाने से शरीर में एनर्जी पावर बढ़ती है और ये हमारी एकाग्रता शक्ति को बेहतर करने में सहायक होता है। इस रिसर्च के हेड लेनोर अरब स्टडी को हवाला देते हुए कहा कि स्टडी में शामिल किए गए 6 में से हर 1 व्यस्क जीवन में एक बार जरूर डिप्रेशन के शिकार होते हैं।लेनोर अरब ने बताया कि अखरोट पर रिसर्च पहले हर्ट से संबंधित रोगों के लिए किया गया था। अब इसे डिप्रेशन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस स्टडी में 26 हजार अमेरिकी युवकों को लिया गया है।

इस रिसर्च में कैलिफोर्निया यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि अखरोट खाने से 26 प्रतिशत डिप्रेशन कम होता है। जबकि अन्य चीजें खाने से सिर्फ 8 प्रतिशत डिप्रेशन कम होता है। अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। ये हमारे स्टैमिना को बढ़ाने में सहायक होता है, इसलिए इसे पावर फूड भी कहते हैं। अमेरिकी रिसर्च की माने तो अखरोट में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी ऐसिड, ऐंटीऑक्सिडेंट्स का अच्छा स्त्रोत पाया जाता है, जिससे दिमाग को एनर्जी मिलती है।