Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नंबर तीन पर पहुंचे स्मिथ, इस भारतीय बल्लेबाज को किया पीछे

पहले एशेज टेस्ट में शानदार जीत के हीरो रहे स्टीव स्मिथ आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने भारत के चेतेश्वर पुजारा को पीछे कर दिया। पिछले साल ऑस्ट्रलिया में भारत ने कई सालों बाद ऑस्ट्रलिया को टेस्ट सीरीज हराया था। उस टेस्ट सीरीज के हीरो रहे थे पुजारा। स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। उनके 903 रेटिंग अंक हो गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली 922 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 913 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर खिसके पुजारा के 887 रेटिंग अंक हैं।

स्मिथ पिछले साल बॉल टैम्परिंग विवाद में फंसे थे। तब उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। स्मिथ 16 महीने बाद टेस्ट में वापसी की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले रॉरी बर्न्स को 25 स्थान का फायदा हुआ। वे 81वें स्थान पर पहुंच गए। यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

Pic credit: Getty images

वहीं बात अगर गेंदबाजी रैंकिंग की करे तो ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन 13वें स्थान पर पहुंच गए। उन्हें छह स्थान का फायदा हुआ। लियोन ने एजबेस्टन टेस्ट में 9 विकेट लिए थे। उनके साथी पैट कमिंस पहले स्थान पर हैं। उन्होंने सात विकेट लिए थे। कमिंस के 898 रेटिंग अंक है। स्टुअर्ट ब्रॉड को दो स्थान का फायदा हुआ। वे 16वें स्थान पर पहुंच गए। क्रिस वोक्स ने मैच में चार विकेट लिए। वे 29वें स्थान पर पहुंच गए।