Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इंग्लैंड विश्वकप जीती तो 7 देशों में बटेंगी मिठाइयां !

रविवार 14 जुलाई को क्रिकेट जगत को नया विश्व चैंपियन मिलने वाला हैं। एक भारत जैसी शानदार टीम को तो दूसरी मौजूद विश्व चैंपियन ऑस्ट्रलिया को हरा फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। न्यूजीलैंड के बात करे तो वो लगातार दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में जगह बना पाई हैं। वहीं इंग्लैंड 1992 के बाद पहली दफा विश्वकप के फाइनल में दिखेगी। लेकिन सवाल यह हैं कि इंग्लैंड की जीत पर कुल 6 देशों में मिठाइयां बटेंगी। आइए जाने ऐसा क्यों?

दरअसल इंग्लैंड की विश्वकप टीम में मौजूद खिलाड़ी अलग अलग देश से जन्म ले यहाँ बसे हैं

दरअसल इस विश्वकप के फाइनल में पहुंची इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर नजर डाले तो कहानी चौकाने वाली हैं। इस टीम में बैरस्ताव, रुट, बटलर, वोअक्स, प्लंकेट, विंस और वुड को छोड़ सभी खिलाड़ी दूसरे देशों से इंग्लैंड में आए हुए नाम हैं। इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ हैं, तो वहीं आर्चर वेस्टइंडीज से अपना बोडिया बिस्तर ले कर आए हैं। वहीं आदिल रशिद और मोइन अली के परिवार पाकिस्तान के जमीन से तालुकात रखते हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय और आल राउंडर टॉम कुरण साउथ अफ्रीका में जन्मे हैं। यहाँ तक कि कप्तान मॉर्गन खुद आयरलैंड से इंग्लैंड का हिस्सा बने हैं।

तो कुल मिला 15 कि टीम में 7 खिलाड़ी किसी और देश के रहने वाले थे और बाद में जा इंग्लैंड की नागरिकता हासिल कर ली । यानी अगर कल इंग्लैंड जीत जाती हैं तो इस जीत में 6 देश अपना योगदान देंगे। यानी मिठाइयां 6 देशों में बंटना तय हैं।