Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्मदिन पर मामा बने सलमान खान, बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म

 

अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का 54वां जन्मदिन खास बन गया है। क्योंकि उनकी बहन अर्पिता ने उन्हें खास ग‍िफ्ट दिया है। सलमान खान दूसरी बार मामा बने हैं।

 

अर्पिता और आयुष का एक तीन साल का बेटा है, जिसका नाम आहिल शर्मा है। अभिनेता आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर घोषणा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम आयत रखा है। आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा-‘हमें एक सुंदर बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आयत शर्मा के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’

सलमान खान आज 54 वर्ष के हो गए हैं। सलमान खान ने गुरुवार रात अपने भाई सोहेल खान के बांद्रा निवास पर जन्मदिन मनाया। सलमान ने अर्पिता के बेटे अहिल के साथ अपना जन्मदिन का केक काटा। सलमान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान पिता सलीम खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री के साथ अतुल अग्निहोत्री, अरबाज खान के बेटे और कई अन्य लोग उपस्थित थे। सलमान खान और अर्पिता के बीच काफी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अर्पिता भाई सलमान खान और बेटे साहिल की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती हैं।