Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका-निक जल्द कर सकते हैं शादी, परिणीति कर रहीं जीजा जी के जूते चुराने की प्लानिंग!

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेश ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस ने हाल ही में सगाई कर ली है। अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकदते हैं। इसके संकेत भी उनकी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने दे दिये हैं।

दरअसल, प्रियंका और निक की शादी को लेकर देसी गर्ल की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा प्रियंका की शादी को लेकर खासा उत्साहित हैं। यही नहीं उन्होंने तो अपने होने वाले जीजाजी निक जोनस के जूते चुराने की भी प्लानिंग भी कर ली है। इस बात को खुद परिणीति ने जगजाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी साझा की है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया प्लान

सोशल मीडिया पर जब परिणीति से सवाल किया गया कि ‘क्या वे निक जोनस के जूते चुराएंगी? उन्होंने कहा ‘हां जरूर। मैंने तो अभी से जीजू के साथ पैसों को लेकर सेटिंग करनी भी शुरू कर दी है। दीदी इन सबकी गवाह हैं।’

पार्टी के बाद अमेरिका लौटे निक

निक अपने मॉम-डैड के साथ सोमवार को यूएस रवाना हो गए है। प्रियंका फिलहाल मुंबई में ही है। वे अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म करेंगी।

सगाई के बाद परिणीति ने लिखा था देसी गर्ल को प्यारा खत

प्रियंका-निक के रोके के बाद परिणीति ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होने लिखा मैजिक और फेरी टेल को आज मैंने महसूस किया। प्रियंका के साथ बिताए बचपन की कई यादों को परिणीति शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा था और उम्मीद थी कि हमें एक दिन अपने लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा। मैं प्रियंका के लिए निक से परफेक्ट इंसान के बारे नहीं सोच सकती। मैं जानती हूं कि निक आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें आप प्यार देना क्योंकि वो आपको पागलों की तरह प्यार करती हैं।’