Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई: क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 झुलसे

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। यहां परेल इलाके में हिंदमाता सिनेमा के पास क्रिस्टल टावर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दम घुटने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत की खबर है। वहीं 16 लोग झुलस गये हैं। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। टावर से 20-25 लोगों को क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में आग से सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे के करीब परेल इलाके में स्थित 18  मंजिला क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने क्रेन की मदद से बिल्डिंग में फंसे लोगों बाहर निकाला। निकाले गए लोगों को मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केईएम अस्पताल ने बताया कि 16 लोगों को अस्पताल में लाया गया, जिनमें से 2 की मौत पहले ही हो चुकी थी। बाकी लोगों हालत अभी स्थिर है। मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गये। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है। फिलहाल दमकल कर्मी बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो चुके हैं, और अन्य फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस भी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आग कैसे लगी।