Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ASIAN GAMES 2018 : राही सर्नोबत ने रचा इतिहास, बनीं एशियाड में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर

जकार्ता:  18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन महिला निशानेबाज राही सर्नोबत ने गोल्ड मेडल जीता। भारत की ओर से यह चौथा स्वर्ण पदक रहा। बुधवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में राही ने सटीक निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही राही एशियाई खेलों में भारत की ओर से निशानेबाजी में स्वर्ण जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।

राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान यांगपाईबून को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला। दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीतने में सफल रहीं।

फाइनल में राही शुरू से ही पहले स्थान पर रहीं, फिर कुछ निशाने चूकने के कारण दूसरे स्थान पर आ गई। लेकिन, उन्होंने आखिरी सीरीज में वापसी करते हुए यांगपाईबून से स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद फैसला शूटऑफ में हुआ। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि कि स्वर्ण और रजत पदक का फैसला दो शूटऑफ में निकला।

पहले शूटऑफ में दोनों खिलाड़ियों का एक-एक निशाना चूक गया। इसके बाद तीसरा शूटऑफ खेला गया। इसमें दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो निशानें सही लगाए। लेकिन तीसरे निशाने में थाईलैंड की यांगपाईबून चूक कर गई। वहीं राही ने इसमें भी सटीक निशाना लगाया। अब भारतीय महिला निशानेबाज स्वर्ण पदके के बेहद करीब थी, कि उनका अगला निशाना सही नहीं लगा। वहीं थाईलैंड की खिलाड़ी भी सही निशाना नहीं लगा सकीं और राही को गोल्ड मेडल मिल गया।