Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका गांधी ने दीपावली पर्व पर सात चीजों का महत्व बताते हुए दी बधाई

 

 

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए सात चीजों का महत्व बताया है। प्रियंका ने सात चीजों से बने पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि सात चीजें दिया, उजाले, चूरा, खील, मिठाई, उल्लास और संपन्नता के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दे रही हूं। एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर कर देता है। अच्छाई और सच्चाई की एक आवाज झूठ और अन्याय की आंधी को रोक देती है।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुख,शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ सभी प्रदेशवासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस दीपोत्सव के पावन पर्व पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख समृद्धि और सौभाग्य रूपी प्रकाश से आलोकित हो जाये। समस्त देशवासियों को दीपावली की पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य प्रवक्ता अंशू अवस्थी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने भी दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।