Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पजामा का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया अधेड़

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कसबा थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपना पजामा खोलकर उसी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुनील अधिकारी के तौर पर हुई है। वह 59 नंबर काली माता कॉलोनी वार्ड नंबर 131 का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 7:15 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने देखा कि उसने पास में मौजूद टीएमटी सरिया के जरिए पजामा से फांसी लगा ली थी।

तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने उसे उतारकर विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। किस वजह से उसने फांसी लगाई, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।