Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अश्विन फिर बने फैंस के ट्रोल का शिकार, इस बार हथियार बनी उनकी पत्नी

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम की विदेश में टेस्ट में यह सबसे बड़ी जीत है। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान कुछ खिलाड़ियो संग वेस्टइंडीज के समुद्र का आनंद लेते नजर आए। अश्विन और राहुल दोनों ने एक ही तस्वीर शेयर की। विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का , के एल राहुल, अश्विन और मयंक अग्रवाल इस तस्वीर में शामिल थे।

इस तस्वीर को ले फैंस ने अश्विन को काफी ट्रोल कर दिया। फोटोशॉप का इस्तेमाल कर किसी ने अश्विन को काफी ट्रोल करवा दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल फोटोशॉप से प्रियंका चोपड़ा और निक की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में प्रियंका की शक्ल निक के साथ नांच रही किसी और लड़की पर लगा वायरल कर दी गई।

जिसके बाद अश्विन के बगल में उनकी पत्नी को बिठा फ़ोटो वायरल कर दी गई। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग अश्विन का खूब मजा लेते दिख रहे है।