Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

त्‍वचा को जवां बनाएगा पपीता, जानें क्या हैं इसके फायदे..

पपीता पका हो या कच्चा दोनो ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोग पपीते को अन्य फलों के अपेक्षा ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कि यह हमें किन-किन बीमारियों से बचाता है। तो आइए जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे.

इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बहुत ही पाचक होता है। यह प्रोटीन को आसानी से पचा देता है। जिससे  हमारे पेट की समस्याएं दूर होती हैं। पपीते में पाया जाने वाला विटामिन ‘ए’ त्वचा लिए बहुत आवश्यक होता है। इस विटामिन से त्वचा स्वस्थ, स्वच्छ और चमकदार रहती है।

इसके अन्य फायदे..
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।
  • वजन घटाने में एक मध्यम आकार के पपीते में 120 कैलोरी होती है।
  • पपीता रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होता है।
  • आंखों की रोशनी बरकरार रखने में पपीता बहुत उपयोगी होता है।
  • पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
  • पपीता पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में दवा की तरह काम करता है।