Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अक्टूबर की शुरुआत होते ही जनता पर पड़ी महंगाई की मार, रसोई गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने को वैसे तो खर्चों का महीना कहा ही जाता है, क्योंकि लगभग ज्यादातर त्योहार इस महीने ही लोगों की जेब ढीली करते हैं लेकिन इस बार मोदी सरकार ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही देशवासियों को बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल एक तरफ जहां सरकार ने 1 अक्टूबर से घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में पिछले 2.5 साल के दौरान पहली बार कटौती की है, तो वहीं इस महीने रसोई गैस एक बार फिर से महंगी हो गई है।

सरकार ने पिछले महीने एक सितंबर को बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम में 15.50 रुपए का इजाफा किया था। वहीं अब लगातार दूसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार को रेट बदलने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 15 रुपए की बढोतरी हो गई है। मंहगाई से पहले ही त्राहि त्राहि कर रही जनता पर यह सरकार की तगड़ी मार है।

राजधानी दिल्ली में कीम बढोतरी के बाद 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 605 रुपए हो गई है। जबकि 19 किलो वाला सिलेंडर लगभग 1085 रुपए में रिफिल कराया जा सकेगा। वहीं मुंबई में 14.2 किलो वाले बिना सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 574 रुपए और कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 630 रुपए और चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 620 रुपए हो गई है।