Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिवंगत नेता अरुण जेटली के परिवार ने लिया बड़ा फैसला, जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के परिवार ने उनके निधन के बाद बड़ा फैसला लिया है। दरअसल उनके परिवार ने उनकी मौत के बाद उन्हें मिलने वाली पेंशन दान कर दी है। दिवंगत दिग्गज नेता अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने इस मामले को लेकर राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को एक चिट्ठी भी लिखी है।

जिसमें संगीता जेटली ने कहा है कि उनके पति दिवंगत नेता अरुण जेटली की पेंशन उन कर्मचारियों को दान कर दी जाए, जिनकी सैलरी कम है। वहीं इस फैसले के बाद उनकी पेंशन राज्यसबा के कम सैलरी वाले कर्मचारियों को दी जा सकती है। बता दें कि पेंशन के रुप में जेटली के परिवार को हर साल लगभग 3 लाख रुपए मिलते।

वहीं अब उनके इस फैसले के बाद कई कम सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का भला हो जाएगा। बताते चलें कि अरुण जेटली के परिवार में उनकी पत्नी संगीता जेटली, बेटी सोनाली जेटली और बेटा रोहन है। यह दोनों ही अपने पिता की तरह वकील हैं और वकालत में जेटली की यह तीसरी पीढ़ी है। जबकि खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली वकालत करने के साथ ही राजनेता और दिल्ली व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं लंबी बीमारी के बाद बीती 24 अगस्त को दिल्ली के अखिला भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हो गया था।