Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुईं नाओमी ओसाका

टोक्यो। जापान की दिग्गज महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका मंगलवार को चल रहे टोक्यो ओलंपिक के महिला टेनिस एकल स्पर्धा से बाहर हो गईं।

विश्व की नंबर दो खिलाड़ी ओसाका को चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोसोवा ने सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया।

पहले सेट में ओसाका का प्रदर्शन काफी खराब रहा और वह केवल एक ही गेम जीतने में सफल रहीं। वोंद्रोसोवा ने पहला सेट 6-1 से जीता।

वोंद्रोसोवा ने दूसरे सेट में भी अपनी लय बरकरार रखी और ओसाका को कोई मौका नहीं दिया। अंत में ओसाका ने सेट 6-4 से गवाने के साथ ही मैच भी गवां दिया।

इससे पहले रविवार को विंबलडन 2021 की चैंपियन एश्ले बार्टी महिला एकल से बाहर हो गई थीं। स्पेन की सारा सोरिब्स टॉर्मो ने बार्टी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पूरा मैच एक घंटे 34 मिनट तक चला।