Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई इंडियंस के साथ बन रहा गजब का संयोग, फिर बन सकती है आईपीएल की बादशाह

नई दिल्ली। आईपीएल का 12वां सीजन एक दिन बाद यानी 12 मई को खत्म हो जाएगा। हालांकि कल होने वाले फाइनल मुकाबले में दो ऐसी टीमें आमने सामने होंगी, जो आईपीएल के इतिहास में चार बार फाइनल मुकाबले में भिड़ चुकी हैं। हालांकि अगर आंकड़ों पर नजर डालेंगे, तो उसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। वहीं इस बार एक गजब का संयोग भी बन रहा है, जो इशारा कर रहा है कि शायद मुंबई इडिंयंस एक बार फिर से आईपीएल की चैंपियन बन सकती है।

12 मई को आईपीएल के 12वें सीजन का खिताबी मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके जरिए यह तय होगा कि ट्रॉफी पर कौन कब्जा करेगा। लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की टीम तीन बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले 2013, 2015 और 2017 में यह ट्रॉफी जीती थी। वहीं इन आंकड़ों के अनुसार अगर चलें तो मुंबई ने यह सभी ट्रॉफियां एक-एक साल के अंतर पर जीती हैं।

वहीं 2018 में वापसी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम चैंपियन बनी थी लेकिन अगर मुंबई का यह जादुई आंकड़ा चलता है तो एक बार फिर से 2019 में मुंबई इंडियंस चैंपियन बन सकती है। मुंबई की टीम इस बार शुरुआत से ही दमदार नजर आ रही है और यह पहली ऐसी टीम थी, जिसने डायरेक्ट फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं धोनी की टीम को भी कम नहीं आका जा सकता है।

क्योंकि धोनी की टीम भी तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इस संयोग के अलावा एक और संयोग है, जो मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना सकता है। दरअसल जब-जब फाइनल में धोनी और रोहित शर्मा की भिड़ंत हुई है, तब-तब रोहित शर्मा ही धोनी पर भारी पड़े हैं। वहीं जब मुंबई की कप्तानी सचिन के पास थी, तब धोनी ने यह ट्रॉफी उठाई थी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की ट्रॉफी पर कौन कब्जा जमाता है।