Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस वजह से एमएस धोनी नहीं ले रहे क्रिकेट से संन्यास, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत को 2011 में विश्वविजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। वहीं उनके विकल्प के रूप में टीम में शामिल किए गए ऋषभ पंत भी अपनी खराब फॉर्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। वहीं अब धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि धोनी के विकल्प के तौर पर ऋषभ पंत उनकी स्वाभाविक पसंद है, जिसकी वज से पंत के लगातार विफल होने के बाद भी उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं।

वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पंत को अपने विकल्प के रूप में देखना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अभी तक क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। गौरतलब हो कि विश्वकप 2019 के समाप्त होने के बाद से ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्होंने पहले तो दो महीने का ब्रेक लिया था लेकिन अब उन्होंने उसे बढ़ाकर नवंबर तक कर दिया है। इसका मतलब यह है कि वह अब बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज नहीं खेलेंगे।

ऐसे में उनके संन्यास को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि आखिर वह कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। वहीं अब रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी ऋषभ पंत की वजह से अभी क्रिकेट को अलविदा नहीं कह रहे हैं। दरअसल वह पंत को अपने विकल्प के रूप में तैयार करना चाहते हैं। जिसकी वजह से वह अभी संन्यास का ऐलान नहीं कर रहे हैं। धोनी चाहते हैं कि पंत टी20 विश्वकप में उनके विकल्प के रूप में तैयार किए जाएं और साथ ही पंत के बैकअप के रूप में भी अन्य विकेटकीपरों को तराशने का काम भी बीसीसीआई इस दौरान कर ले।