Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अनोखा है यहां जीवनसाथी चुनने का तरीका, पान खिलाकर एक दूसरे को बनाते हैं हमसफर

हरदा। भारत एक ऐसा देश है, जहां पर विभन्न संप्रदाय और तरह तरह की मान्यताओ को मानने वाले लोग रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां सभी लोग बिना किसी रोक-टोक के अपनी-अपनी परंपराओं को अपने अपने तरीके से निभाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर जीवनसाथी चुनाव महज पान खिलाकर ही कर दिया जाता है।

आज के समय में आपको यह बात जरूर हैरान कर सकती है लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल मध्यप्रदेश के हरदा जिले में स्थित एक आदिवासी अंचल में विवाह का अनोखा तरीका प्रचलित है। दरअसल यहां पर शादी युवक युवती की शादी रस्म निभाने के लिए एक अनोखे मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला आदिवासी अंचल में स्थित मोररगढ़ी गांव में हर साल लगता है। जहां पर बड़ी तादात में युवक युवती अपने अपने जीवन साथी का चुनाव करते हैं।

हालांकि इन लोगों के जीवनसाथी के चुनाव का तरीका बेहद अलग है। दरअसल यहां युवक युवतियां अपने अपने जीवनसाथी का चुनाव एक दूसरे को पान खिलाकर करते हैं। वह अपने पसंदीदा हमसफर को चुनने के लिए उसे पान खिला देते हैं और उसके बाद से वह एक दूसरे के जीवनसाथी बन जाते हैं। मोरगढ़ी गांव में बीते कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। यह मेला रविवार को भी यहां पर लगा था और इस मेले में कई युवक युवतियों ने एक दूसरे को पान खिलाकर अपना जीवनसाथी बनाया।