Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले से कर्मचारी हुए बेहद खुश, अब हफ्ते में तीन दिन मिलेगा अवकाश

टोक्यो। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। दरअसल कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क-लाइफ च्वाइस चैलेंज समर 2019 का आयोजन किया है। हालांकि यह कार्यक्रम भारतीय कर्मचारियों के लिए बल्कि कंपनी के जापान के कर्मचारियों के लिए है। वर्किंग रिफॉर्म प्रोजेक्ट नाम के इस कार्यक्रम को एक महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत कंपनी जापान में अपने कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन के बजाए अब तीन दिन का अवकाश देगी। इन कर्मचारियों से हफ्ते में केवल चार दिन ही काम करवाया जाएगा। यही नहीं हफ्ते में तीन दिन छुट्टी के बदले कर्मचारियों को किसी भी तरह से अन्य छुट्टियों के साथ कोई समझौता नहीं करना पड़ेगगा। माइक्रोसॉफ्ट जापान के इस कदम का असर बेहद उत्साहजनक रहा है।

यही नहीं कंपनी के इस फैसले का असर उसकी लाभ क्षमता पर पड़ा है। इस फैसले से कंपनी की प्रोडक्टिविटी 39.9 प्रतिशत बढ़ गई है। यही नहीं कर्मचारियों ने इस दौरान छुट्टियां कम लीं और कंपनी में 23.1 प्रतिशत बिजली की खपत भी कम हुई। जिसकी वजह से कंपनी के खर्चों में भी कटौती हुई है। साथ-साथ अन्य तरह के कार्यों में भी कटौती आई है। कंपनी में बैठकों का समय भी कम हो गया है। लोग जल्द फैसला ले रहे हैं, जिससे कंपनी की उत्पादकता भी बढ़ रही है।