Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फेसबुक पर अनजान लड़की से आशिकी पड़ी महंगी, कमरे पर बुलाया फिर…

 

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के वजीराबाद इलाके में बीबीए के एक छात्र को फेसबुक पर अनजान लड़की से आशिकी महंगी पड़ी। लड़की ने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार तो कर ली। लेकिन ‘मुलाकात’ करने की बेताबी में जब दिन और समय तय हुआ तो लड़की ने छात्र को वजीराबाद इलाके में एक कमरे में बुला लिया। जहां बंद कमरे में मुलाकात के दौरान अचानक दो युवक और दो महिलाएं आ पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को बुलाने और रेप में जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू की। छात्र ने मिन्नतें कीं। आरोपितों ने 10 लाख की डिमांड की। घर वालों को मोबाइल पर फोन कराया। लेकिन फिरौती की कॉल आरोपितों के लिए उल्टी पड़ गई। पीड़ित का भाई मौके पर पुलिस लेकर पहुंच गया। पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर बाकी लोगों से इसी तर्ज पर वूसली की डिटेल खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित 25 वर्षीय छात्र गुरुग्राम के सोहना में परिवार के साथ रहता है। बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। बयान दिया कि फेसबुक के जरिए करीब एक महीने पहले एक लड़की से दोस्ती हुई। आपस में फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। बात करने लग गए। लड़की से व्हाट्सअप पर चैटिंग शुरू हुई। करीब 10 दिन पहले चांदनी चौक पर मिलने के लिए बुलाया। जहां पर दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया। शाम होने पर वहां से चले गए। देर रात को लड़की से मिलने के लिए फोन पर बात हुई। लड़की ने दिल्ली बुला लिया। लड़की ने कहा की सगंम विहार वजीराबाद में आ जाओ। सगंम विहार गली न 5 में लड़का पहुंचा। जहां पर छात्र का दावा है कि उसके साथ मर्जी से संबंध बनाए। तुरन्त ही दो लड़के और आ गए। कुछ ही सेकंड में दो महिलाएं भी पहुंची। सभी ने पहले तो छात्र को पीटा। पकड़ कर वहीं बिठा लिया। आरोपितों ने धमकी दी कि तुझे रेप के केस में बंद कराएंगे। आरोपितों ने लड़के की तलाशी ली। बोले कि अमीर घर का है, घरवालों को फोन करके 10 लाख रुपए मंगा। स्टूडेंट ने अपने बड़े भाई को फोन किया कि वह लड़की के मामले में फंस गया है। 10 लाख रुपये लेकर आ जाओ। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित के भाई से डीलिंग शुरू कर दी। इतने में वह लोकल पुलिस को गुपचुप तरीके से जानकारी दी। उसके साथ पुलिस पहुंची। आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने लड़की समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। मामले की जांच चल रही है।