Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लिव इन में रह रही युवती से होटल में सामूहिक दुष्कर्म

 

यमुनानगर (हरियाणा)। एक साल तक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवती ने उसी युवक और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने  युवती की शिकायत पर महिला समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2018 में पंजाब के लुधियाना निवासी गुरप्रीत सिंह से उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। इस बीच आरोपित गुरप्रीत ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ बलवंत राय कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहने लगा। इस बीच आरोपी युवक उसे अपने साथ मनाली लेकर गया, जहां उसके साथ लुधियाना निवासी उसके दो दोस्त मनी और हर्ष भी थे।

होटल में आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद गुरप्रीत ने युवती पर साथियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब युवती ने मना किया तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में भी आरोपित उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब वह 8 माह की गर्भवती है तो आरोपित ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंची तो उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार टीटू ने उसके साथ गाली गलौज की और धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर महिला समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है। तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप पीड़िता ने लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।