Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक ही खेल से 11 सबसे अधिक कमाने वाली महिला खिलाड़ी , 13 वे स्थान पर भारतीय बैडमिंटन स्टार

सेरेना विलियम्स (अमेरिका), नाओमी ओसाका(जापान), एंजेलिक कर्बर (जर्मनी), सिमोना हालेप(रोमानिया) , स्लोएन स्टीफेंस (अमेरिका), कैरोलिन वोज्नियाकी (डेनमार्क), मारिया शारापोवा (रूस) , कैरोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य), एलिना स्वितोलिना (उक्रेन) , वीनस विलियम्स (अमेरिका), गारबिन मुगुरूजा(वेनेजुएला) यह नाम एक ही खेल के खिलाड़ियों के है। यह सब महिला है और लॉन टेनिस के खेल से तालुकात रखती है। एक मैगज़ीन ने सूची निकाली है। सूची विश्व में सबसे ज्यादा कमाने वाली महिलाओं की है। आप आश्चर्य हो जाएंगे यह जान कर कि इस सूची में सबसे अमीर महिला लॉन टेनिस की है। और टॉप 11 पर कब्जा भी इन्ही महिलाओं का है।

 

Image result for top tennis women player group image
Pic credit: getty images

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-15 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पहले स्थान पर काबिज हैं। उनकी कमाई 29.2 मिलियन डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपए) है। इनमें प्राइज मनी से 4.2 मिलियन डॉलर (करीब 29.7 करोड़) रुपए और विज्ञापन से 25 मिलियन डॉलर (करीब 177 करोड़ रुपए) मिले। सिंधु की कुल कमाई 5.5 मिलियन डॉलर (38.9 करोड़ रुपए) है। उन्होंने प्राइज मनी से 3.54 करोड़ और विज्ञापन से 35.4 करोड़ रुपए कमाए।