Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 को मार गिराने वाले जाबांज अभिनंदन को मिलेगा वीर चक्र!

नई दिल्ली। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद नियंत्रण रेख (एलओसी) में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी युद्धक विमान एफ-16 को मार गिराने वाला जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन को सैन्य सम्मान वीर चक्र से नवाज़ा जा सकता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें यह सम्मान दे सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बता दें कि घुसपैठिये विमान को मार गिराने के बाद अभिनंदन पाकिस्तानी सीमा में जा गिरे थे और देश ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि भारतीय दबाव के बाद पाकिस्तान जांबाज को रिहा कर दिया था।

बालाकोट को अंजाम देने वाले

अभिनंदन के साथ ही पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर मिराज-2000 युद्धक विमानों से बमबारी करने वाले पांच पायलटों को भी वायु सेना मेडल दिया जा सकता है। भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की अंतिम सूची को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 14 अगस्त को मंजूरी दी जाएगी।”

अभिनंदन ने 27 फरवरी को मिग-21 बिसन से पाकिस्तान के एफ-16 विमानों का पीछा करने के बाद एक विमान मार गिराया था। बाद में उनका विमान एक मिसाइल का निशाना बन गया जिसके नष्ट होने से पहले ही वे विमान से निकल गए थे और उसके बाद पाकिस्तानी क्षेत्र में फंस गए थे।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगभग 60 घंटों के बाद ही उन्हें वाघा सीमा पर भारत को वापस कर दिया था। वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है।