Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लैक्मे फैशन वीक 2020: गॉर्जियस लुक मे नज़र आई तब्बू, फैंस हुए घायल…

इन दिनों मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक 2020 के दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी के दमदार अंदाज दिखाई दे रहे हैं।

अब तक कई बड़ी हस्तियां रैंप पर जलवा दिखाते हुए नजर आ चुकीं हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने भी रॉयल लहंगे में गौरांग शाह के लिए रैंप वॉक करती नजर आईं। इस दौरान उनका लुक सभी के दिल को छू गया।

वहीं अब उनकी नयी फोटोज सामने आईं हैं। जी हाँ, इस दौरान तब्बू का बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक देखने के बाद वहां मौजूद दर्शकों का उनपर से नजरें तक हटाना मुश्किल हो गया सभी ने जमकर उनकी तारीफों के पूल बांधे।

View this post on Instagram

@gaurangofficial @mehakoberoi @lakmefashionwk

A post shared by Tabu (@tabutiful) on

वहीं इस दौरान तब्बू ब्लैक और गोल्डन कलर के इस हैवी लहंगे में बहुत अधिक खूबसूरत और ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही थीं। जी हाँ, उन्होंने इस दौरान अपने बालों में पिंक कलर का गुलाब और कानों में हैवी एअरिंग्स पहने हुए थे जो उनके लुक में चार चाँद लगा रहे थे।

इस दौरान रैंप वॉक करते हुए तब्बू ने अपनी अदाओं का जलवा दिखाते हुए कई स्टाइलिश पोज दिए और उनका आकर्षक फिगर सभी का दिल लूट ले गया। वहीं आपको याद हो तब्बू हाल ही में रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में नजर आईं थीं और इस फिल्म में उनके साथ पूजा बेदी की बेटी भी नजर आईं थीं।