Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टीम इंडिया को लगा झटका, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए खलील अहमद

 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के दौरे में मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम के लिए सबसे पहले जरूरी है कि खिलाड़ी टीम में फिट रहें और अच्छा प्रदर्शन करें। लेकिन तेज गेंदबाज खलील अहमद न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। खलील भारत ए की टीम के साथ न्यूजीलैंड गए थे। 22 जनवरी को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले एकदिनी मैच के दौरान उनके बाएं हाथ की कलाई में फ्रेक्चर आ गया है, जिसके चलते उन्हें दौरे से हटना पड़ा।

खलील अहमद के हाथ पर फ्रेक्चर के बाद प्लास्टर चढ़ाया गया है। इसके चलते अब वह पूरे दौरे से बाहर हो चुके हैं। अब खलील को बेंगलुरु स्थि नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन के लिए भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि भारत-ए का न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 26 जनवरी को तीसरा एकदिनी मैच खेला जाना है। इसके बाद 30 जनवरी से 10 फरवरी के बीच 2 टेस्ट मुकाबले होंगे।