Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शर्मनाक! पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से पांच साल तक किया दुष्कर्म

 

कैथल (हरियाणा)। कैथल में एक पिता ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोपी पिता अपनी 13 साल की बेटी के साथ पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने शनिवार को बताया कि आरोपी पिछले पांच साल से 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह जब भी विरोध करती या किसी और से कुछ बताने की बात करती तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता। लेकिन जब यह बात मां को पता चली तो उसने पति के खिलाफ सीडब्ल्यूसी में शिकायत की। उसके माध्यम से लड़की की काउंसलिंग की गई और मेडिकल करवाकर महिला थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।