Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए आखिर द कपिल शर्मा शो में एक्टर्स को कितनी मिलती है सैलेरी, कपिल की फीस उड़ा देगी होश

भारत में कॉमेडी शो में सबसे मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ नंबर 1 पर आता है। कुछ समय के लिए यह सीरियल बंद कर दिया गया था.

इसे एक बार फिर से सोनी टीवी पर दिखाया जा रहा है. इस शो के बाद कपिल शर्मा वापस लोगो के पसन्दीदा बन गए है. शो देखने के बाद लोगो के मन में यह सवाल तो आता ही होगा की आखिर इनकी फीस की होगी.

चंदन प्रभाकर

चन्दु चाय वाला इस शो का सबसे मनोरंजक किरदार है। चंदन प्रभाकर को इस शो के एक एपिसोड के करीब 4 से 5 लाख रुपए मिलते हैं।

कीकू शारदा

कीकू शारदा एक ही किरदार नहीं निभाते, ये शो के अंदर कई किरदारों में नज़र आते हैं। इसी कारण से इनकी फीस थोड़ी सी ज्यादा भी है। कीकू इस शो में एक एपिसोड के करीब 5 से 6 लाख रुपए लेते हैं।

शुमोना चक्रवर्ती

‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल की पत्नी का किरदार निभाने वाली शुमोना चक्रवर्ती है। ये एक एपिसोड का करीब 5 से 6 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

भारती सिंह

पहले भारती इस शो में नहीं थी लेकिन इस बार भारती ने भी ‘द कपिल शर्मा शो’ में एंट्री की है। ये एक एपिसोड के लिए करीब 6 से 7 लाख रुपए चार्ज करती है।

कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक ने भी इस शो में पहली बार कदम रखा है। इनके आने से इस शो की शोभा और भी बढ़ गयी है। कृष्णा इस शो में एक एपिसोड के लिए 7 से 8 लाख फीस लेते हैं।

रोशेल राव

‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्स का किरदार निभाने वाली रोशेल राव को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। इसी कारण से ये एक एपिसोड के अन्य कलाकारों से अधिक वसूल करती हैं। ये एक एपिसोड के करीब 3 से 4 लाख लेती हैं।

नवजोत सिंह सिंधु

इस शो में जज बनने के लिए सिधु को करीब 10 से 12 लाख रुपए मिलते हैं। लेकिन फ़िलहाल उनकी बाहर कर दिया गया है.

कपिल शर्मा

इस शो के एक एपिसोड के कपिल शर्मा 70 से 80 लाख रुपए कमाते हैं।